लिफ्ट के पास बनी पार्किंग को बंद करना चिंताजनक पार्किंग को जल्द खुलवाए सरकार व नगर निगम -संजय चौहान

प्रेस विज्ञप्ति
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) शिमला शहर में लिफ्ट के समीप नगर निगम शिमला द्वारा बी ओ टी के आधार पर बनाई गई पार्किंग को संचालक द्वारा अचानक बंद करने पर चिंता व्यक्त करती है तथा नगर निगम व प्रदेश सरकार से मांग करती है कि इस पार्किंग को तुरन्त खुलवाया जाए ताकि आजकल टूरिस्ट सीजन के चलते पर्यटकों व शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
            आजकल सर्दियो के मौसम मे शिमला शहर में बर्फबारी को देखने के लिए प्रति दिन भारी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं परन्तु शहर के बीचोबीच स्थित इस बड़ी पार्किंग के एकाएक संचालक द्वारा बंद करने से पर्यटकों व स्थानीय जनता को गाड़ी खड़ी करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 
इस पार्किंग का निर्माण कार्य पूर्व नगर निगम के कार्यकाल में वर्ष 2017 में पूर्ण किया गया था तथा इसे जनता की सुविधा के लिए समर्पित किया गया था। यह शिमला शहर की दूसरी सबसे बड़ी पार्किंग है जिसमे कुल मिलाकर 900 के करीब गाडियों को पार्क किया जा सकता है। बताया जाता है कि संचालक द्वारा कुछ अवैध निर्माण के चलते नगर निगम शिमला में कानूनी विवाद चल रहा है जिसके चलते नगर निगम ने पार्किंग के बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के आदेश दिए हैं और संचालक ने इसकी प्रतिक्रिया के रूप में पार्किंग को ही बंद कर दिया गया है।  नगर निगम व प्रदेश सरकार को संचालक को इस पार्किंग को खोलने के लिए तुरन्त निर्देश दिए जाए ताकि पर्यटकों व शहरवासियों को असुविधा न हो।
संजय चौहान
जिला सचिव
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप चौहान बने होटल यूनियन के अध्यक्ष विक्रम शर्मा को महासचिव की कमान

बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर आन्दोलन के लिए उतरेगी सीटू

निजी स्कूलों मे वर्ष 2022 की फीस निर्धारण के लिए 5 दिसम्बर 2019 के शिक्षा निदेशालय के आदेश लागू किए जाए