माकपा ने मनाई आजादी की 75वीं वर्षगांठ ध्वजारोहण व सेमिनार का आयोजन

*प्रेस नोट*
              15-8-2022
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेठी शिमला ने आज पार्टी कार्यलय में राज्य कमेठी सदस्य व पार्टी के वरिष्ठ सदस्य डॉ राजेन्द्र चौहान   द्वारा राष्ट्रीय झंडा फहराया गया। इस अवसर पर पार्टी के 75 सदस्यों ने भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई व संविधान की रक्षा करने की सफत ली गई। आजादी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आजादी के आंदोलन में देश में मेहनतकश जनता की भूमिका  व कुर्वाणियों  पर एक सेमिनार किया गया।  आज देश मे कुछ ताकते सांप्रदायिक मोहल खराब करना चाहती है।आजादी के 75 साल बाद देश में जनता को स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक सुरक्षा नही मिल पा रही है। देश को आत्म निर्भर बनाने का नारा दिया जाता है दूसरी तरफ देश के सार्बजनिक क्षेत्र को बेच कर खोखला की जा रहा है। देश को आत्म निर्भर बनाने के लिये देश के सार्बजनिक क्षेत्र को मजबूत बनाने की जरूरत है। पार्टी ने देश की रक्षा व संविधान की रक्षा करने का सभी।पार्टी सदस्यों को आह्वान किया। ध्वजारोहण समारोह में संजय चौहान, जगत राम जगमोहन, महेश, डॉ विजय कौशल, किशोरी, बालकराम अनिल विवेक राज सोनिया फालमा चौहान पूर्ण राकेश आदि ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप चौहान बने होटल यूनियन के अध्यक्ष विक्रम शर्मा को महासचिव की कमान

बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर आन्दोलन के लिए उतरेगी सीटू

निजी स्कूलों मे वर्ष 2022 की फीस निर्धारण के लिए 5 दिसम्बर 2019 के शिक्षा निदेशालय के आदेश लागू किए जाए