संयुक्त किसान मंच के बैनर तले किसानों और बागवानों का रोहडू मे जोरदार प्रदर्शन

संयुक्त किसान मंच के बैनर तले किसानों व बागवानों के विभिन्न संगठनों के द्वारा प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत आज ब्लॉक, तहसील व उपमंडल स्तर पर प्रदर्शन किए गए। शिमला के रोहड़ू में आज जोरदार प्रदर्शन किया गया जिसमें हजारों किसानों ने भाग लिया।
 सरकार किसानों बागवानों पर टैक्स थोप कर उत्पादन लागत बढ़ा रही है और उनको इनके उत्पाद की उचित कीमत नही मिल रही है। इसमे मुख्य मांगे:
पैकेजिंग सामग्री जिसमें कार्टन पर GST 12 प्रतिशत से 18 प्रतिशत वृद्धि तुरन्त वापिस ली जाए।
खाद, फफूंदीनाशक, कीटनाशक कार्टन, ट्रे व अन्य लागत वस्तुओं पर सब्सिडी दी जाए।
कश्मीर की तर्ज पर मण्डी मध्यस्थता योजना(MIS) योजना लागू करो। A ग्रेड के सेब के 60 ₹, B ग्रेड के 44 ₹ और C ग्रेड के  24₹ किया जाए और HPMC व Himfed में लिये गए सेब का भुगतान तुरन्त करो।
प्रदेश में APMC कानून को सख्ती से लागू करे।
सरकार की इन नीतियों के विरुद्ध 5 अगस्त 2022 को शिमला में सचिवालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा!
#kisanektazindabaad

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंजगाई पंचायत उपचुनाव में कांटे की टक्कर टास से हुआ हार जीत का फ़ैसला

टूरिस्ट गाइड लाइंसेंस बनाएं जाएं व रिन्यू किये जाएं चुडेश्वर टैक्सी यूनियन ने पर्यटन विभाग से की मांग

मनरेगा एवं निर्माण मजदूर फैडरेशन की प्रदेशव्यापी हड़ताल, हज़ारों मजदूर पहुंचे श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय के बाहर