पावर ल्यूमिनस में मजदूरों पर दमनकारी नीति अपना रही है सरकार व कम्पनी- सीटू
प्रैस विज्ञप्ति।
आज दिनांक 11 जून 2021 को Luminous Powetechnolgy Limited गगरेट जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) के संदर्भ में जो हड़ताल 9 जून से 11 जून 2021 चल रही है यह कोई अचानक घटनाक्रम नहीं है जैसा कि सरकार और कंपनी द्वारा लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है।
यह हड़ताल तक जाने से पहले ल्यूमिनस वर्कर यूनियन पिछले लगभग चार साल से लगातार प्रबंधन से बार बार अपनी बात सुनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन बात सुनना तो दूर की बात उल्टा दमनकारी रवैया अपनाया है। इसके बाबजूद यूनियन ने 30 अगस्त 2019 को कानूनी रुप से मांग पत्र दिया। जिसमें कोई भी ऐसी मांग नहीं थी जिस पर बातचीत से हल नहीं निकाला जा सके। लेकिन इतने समय में 30 बार से ज्यादा बार श्रम विभाग में प्रबंधन का नकारात्मक रवैया अपनाया है। और आज दिन तक कोई भी बात नहीं मानी गई। जिसमें मुख्य रूप से सालाना वेतन बढ़ोतरी, शिफ्ट भता, महंगाई भत्ता, पदोन्नति व्यवस्था, इत्यादि था। इसके अलावा यूनियन के नाम पर मजदूरों को प्रताड़ित करना बन्द करें।
लेकिन प्रबंधन ने इतने समय बीत जाने पर भी कभी सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया।
इसके बाद 26 मई 2022 को कानून की पालना करते हुए मजदूर एवं कर्मचारी यूनियन की तरफ से हड़ताल का नोटिस दिया गया। जिसमें मांगपत्र पर समझौता न करना व लगातार मजदूरों को प्रताड़ित करना, विभागीय तबादला, गैरकानूनी वेतन कटौती, मानसिक प्रताड़ना बन्द करना।, न्यायलय द्वारा बहाल किये मजदूरों को काम पर लेना। ऐसा कोई भी गैर सांवधैनिक काम नहीं है। इस सबके बावजूद आज दिन तक प्रबंधन बात करने को तैयार नहीं है। इसलिए 9 जून 2022 को मजदूरों को मजबूर कर हड़ताल पर जाना पड़ा। जो कि आज 11 जून 2021तक दिन रात जारी है।
लेकिन सरकार और प्रबंधन वर्ग मजदूरों के खिलाफ लगातार झूठ तन्त्र का सहारा लेकर दिन रात दुष्प्रचार कर रहे हैं। और प्रशासन दिन रात ओछे हथकंडे अपनाए हुए हैं। जबकि मजदूर भी इस देश के नागरिक हैं और उनके हितों की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की है। लेकिन मजदूर कभी भी इन हथकंडों से पीछे नहीं हटने वाला है और इन सब हालात का एकजूटता से मुकाबला करने के लिए तैयार है।
और ऐसे किसी भी प्रयास का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
इस संघर्ष में सैंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी और जिला ऊना कमेटी पूरी तरह से शामिल होकर मजदूरों के साथ खड़ी है।
इसके अलावा इलाके की आम जनता, पंचायत प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, हिमाचल किसान सभा, रविदास सभा ऊना, युवा कांग्रेस गगरेट, वाई एस पी युवा, अधिवक्ता , आम मजदूरों और किसानों का समर्थन किया है।
इस संबंध में आज के कार्यक्रम में कामरेड राकेश सिंघा विधायक ठियोग विधानसभा क्षेत्र एवं भूतपूर्व राजयाधयक्ष सी आई टी यू व किसान नेता विशेष रूप से समर्थन देने के लिए पहुंचे। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। राज्य सी आई टी यू की तरफ से कामरेड प्रेम गौतम, राज्य महासचिव , कामरेड दलजीत सिंह, कामरेड ओम दत्त शर्मा, कामरेड विजय शर्मा, जिला सी आई टी यू की और से कामरेड गुरनाम सिंह महासचिव, कामरेड सुरिंदर शर्मा उपाध्यक्ष, कामरेड शिव कुमार द्विवेदी सहसचिव, हिमाचल किसान सभा जिला ऊना की और से कामरेड के के राणा जिलाध्यक्ष, कामरेड रणजीत सिंह महासचिव, कामरेड नरिन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह गिल, कामरेड जयराम, कामरेड जोगा सिंह, नरेगा मजदूर यूनियन की ओर से कामरेड प्यारा सिंह, कामरेड ओ पी सिद्दू, डी वाई एफ आई की और से कामरेड अश्विनी सैनी,पंकज , एस एफ आई की और से कामरेड अंकुश चौधरी, कामरेड आकाश राणा, कामरेड राजिंदर भारद्वाज , बार एसोसिएशन की तरफ़ से अशोक राणा, रविदास सभा की और से नरेश कुमार एडवोकेट, युवा कांग्रेस की और से अमन ठाकुर, वाई एस पी की और से हर्षित , ल्यूमिनस वर्कर एवं कर्मचारी यूनियन की तरफ से मनोज कुमार, संदीप शर्मा, सुच्चा राम, विजय मेहरा, विशाल,विजय, मकबूल, लवदीप,विजय,करनैल,कमल चन्द, संजय, अंकुश ने संबोधित किया।
जारी कर्ता
कामरेड गुरनाम सिंह महासचिव सी आई टी यू जिला ऊना।
फोन 9418778017
कामरेड शिव कुमार द्विवेदी कोषाध्यक्ष व प्रैस सचिव सी आई टी यू जिला ऊना। 9318652956,9816646256
मनोज कुमार 7018275969
रवि जसवाल 8894800491
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें