बिलासपुर कालेज में S.F.I जिला कमेटी का गठन

आज दिनांक 1 दिसंबर 2021 को एसएफआई बिलासपुर जिला  कमेटी का गठन किया गया तथा 11 सदस्यीय कमेटी चुनी गई ।  अक्षित को अध्यक्ष और राहुल को सचिव चुना गया ।
जिसमें राज्य उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर मौजूद रहे तथा उन्होंने शिक्षा मै बड़ते हुए खतरे को लेकर  तथा देश के अंदर बढ़ रहे सांप्रदायिकता व शिक्षा के निजीकरण को लेकर बात रखी । निखिल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शिक्षा पर बड़ा खतरा बताते हुए कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा का निजीकरण व्यापारीकरण और सांप्रदायीकरण तेजी से बढ़ेगा व शिक्षा का अधिकार मौलिक अधिकार न रह कर केवल  व्यापार की वस्तु बन कर रह जायेगी ।
अनिल ने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी सरकार सत्ता में  आई है तब से छात्रों के मौलिक अधिकारों के हनन की कोशिश की जा रही है । आज महाविद्यालयों में अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं । लगातार फीसों में बढ़ोतरी हो रही है । PTA fees के नाम पर  नाजायज वसूली हो रही है  राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आनन फनान में छात्रों पर थोपा जा रहा है । जिस से प्रतीत होता है कि केंद्र और राज्य सरकारे शिक्शा के निजीकरण से  छात्रों को शिक्षा से दूर करने कि कोशिश कर रही है । जिसके चलते इस एफ आई का राज्य सम्मेलन   4-5 दिसम्बर को सोलन मे होने जा रहा कि जिसमे बिलासपुर जिला का प्रतिनिधित्व मंडल भी भाग लेगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप चौहान बने होटल यूनियन के अध्यक्ष विक्रम शर्मा को महासचिव की कमान

बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर आन्दोलन के लिए उतरेगी सीटू

निजी स्कूलों मे वर्ष 2022 की फीस निर्धारण के लिए 5 दिसम्बर 2019 के शिक्षा निदेशालय के आदेश लागू किए जाए