गैस के दामों में बढ़ोतरी कर के जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है सरकार-जनवादी महिला समिति

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति आये दिन बढ़ते गैस के दामो  की कड़ी निंदा करती है।महिला समिति की शहरी सचिव सोनिया शबरवाल का कहना है।कि राज्य सरकार जो आये दिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा रही है।आज रसोई गैस का दाम 960 पार कर 1000 के पास पहुंच रहा है।और सब्सिडी मात्र 31 रुपये जनता को दी जा रही है।जो सिर्फ जनता को खेलने के लिए एक छूंनछुना बना कर दिया गया है।सब्सिडी के नाम पर सरकार आये दिन गैस के दामो में वृद्धि कर रही है।जिसका असर सीधे रसोई घर पर पड़ता है।आज के समय जब देश प्रदेश करो ना जैसी महामारी से गुजर रहा है।वही सरकार द्वारा जनता पर आर्थिक बोझ लगातार डाला जा रहा है।जिन लोगो के जॉइंट परिवार है वहा महीने में दो से तीन सिलेंडर तक लग जाते है।लेकिन रोजगार का कोई उचित प्रबंध न होने की वजह सें उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। केंद्र सरकार उज्ज्वला गैस योजना लाकर पूरा टैक्स खुद वसूल रही है।और टैक्स लेकर खुद मालामाल होकर राज्य को ठेंगा दिखा रही है।और दूसरी तरफ जो राज्य सरकार गृहिणी योजना लाई थी।उसमें भी जनता को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।गैस के दाम इतने ज्यादा बढ़ने पर गृहिणी योजना के तहत 6 लाख से ऊपर लोगो ने अपने गैस सिलेंडर तक भरा नही पाए है।सरकार ने गैस सिलेंडर,पैट्रोल, डीज़ल के दामो में लगातार वृद्धि कर जनता पर जो आर्थिक बोझ डाला है।उसकी महिला समिति कड़े शब्दों में निंदा करती है।और अगर सरकार इन बढ़ते दामो में लगाम नही लगती है तो सोनिया शबरवाल का कहना है कि महिला समिति घर घर जाकर महिलाओ को लामबन्द करेगी।औऱ सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने से भी कोई गुरेज नही करेगी।
जनवादी महिला समिति
शहरी सचिव 
सोनिया शबरवाल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप चौहान बने होटल यूनियन के अध्यक्ष विक्रम शर्मा को महासचिव की कमान

बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर आन्दोलन के लिए उतरेगी सीटू

निजी स्कूलों मे वर्ष 2022 की फीस निर्धारण के लिए 5 दिसम्बर 2019 के शिक्षा निदेशालय के आदेश लागू किए जाए