कंगना रनौत द्वारा किसानों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निन्दा करती है जनवादी महिला समिति-फालमा चौहान
*प्रेस विज्ञप्ति*
अखिल भारतीय जनवादी महिला सामिति हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने हिमाचल से सम्बंध रखने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत ने अभी हाल ही में देश के किसानों को आतंकवादी कहना और किसानों के जत्थो में पंजाब और हरियाणा तथा उत्तरप्रदेश से दिल्ली कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली महिलाओ के खिलाफ जिस तरीके की आपत्तिजनक शव्दों का प्रयोग किया है उसकी कड़ी आलोचना करती है।
हिमाचल प्रदेश से और भी बॉलीवुड में लोग काम कर रहे है उनसे भी कंगना को सीख लेनी चाहिए। कंगना भी हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के बारे में शायद ही जानती होगी कि किसान और किसान महिलाओ को कितनी तेज धूप में और कितनी ठंड और बरसात में खेतों में काम करना पड़ता है। आज भारत की सरकार ने जिस तरीके से देश के किसानों के सामने यह काले कानून लेकर खड़े कर दिए है उसके बारे में कंगना को भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उसका समर्थन करना चाहिये।
जिन कानूनों ने देश के बड़े व्यापारियों को और कॉरपोरेट को खुली लूट की छूट दे दी है।आज देश भर से लाखों लाख जो किसान और किसान महिलाएं दिल्ली गए है उनमें शायद कंगना से ज्यादा पढ़े लिखे लोग हिस्सा ले रहे है जिसमे पीएचडी किसान इंजीनयर किसान तथा देश और प्रदेश के हिस्सों के पढ़े लिखे किसान नौजवान और किसान महिलाये भी इस आंदोलन का नृतत्व कर रही है।
अगर कंगना के पास समय है तो उन्हें जरूर देश के और प्रदेश के किसान आन्दोलन का और महिला आंदोलनों का अध्ययन करना चाहिये और उन्हें यह किसान और महिला विरोधी सोच का जो फीडबैक जिस पार्टी से मिल रहा है वह आज देश के मज़दूर किसान और महिला विरोधी पार्टी है जो देश मे सिर्फ मनु बाद सोच को आगे ले जाना चाहती है।
राज्य अध्य्क्ष। राज्य सचिव
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें