PHC चौंतडा में तुरंत डाक्टरों की नियुक्ति करे सरकार_ हिमाचल किसान सभा

बरसात का मौसम शुरू होने से ठीक पहले स्वास्थ्य विभाग ने चौंतड़ा पीएचसी को डॉक्टर विहीन कर दिया हैI इस वक्त पीएचसी चौंतड़ा में कोई डॉक्टर ही नहीं हैI ऐसे में 16-17 पंचायतों के लोग जो इस पीएचसी में ईलाज़ के लिए आते हैं, उनका क्या होगा ? सबसे ज्यादा जलजनित बीमारियाँ बरसात में ही होती हैंI आज हम सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पीएचसी के घेराव को मजबूर हुए हैंI हमारी मांग है कि 10 दिन के अन्दर डॉक्टर की नियुक्ति की जाए अन्यथा उग्र आन्दोलन का सामना करने को तैयार रहेI आखिर 16-17 पंचायतों की जनता के स्वास्थ्य का सवाल हैI आप सब से अनुरोध है कि आप भी हमारी इस मुहिम का समर्थन करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप चौहान बने होटल यूनियन के अध्यक्ष विक्रम शर्मा को महासचिव की कमान

बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर आन्दोलन के लिए उतरेगी सीटू

निजी स्कूलों मे वर्ष 2022 की फीस निर्धारण के लिए 5 दिसम्बर 2019 के शिक्षा निदेशालय के आदेश लागू किए जाए