माकपा ने घेरा जिला खाद्ध अधिकारी का कार्यालय

माकपा नेता व ठियोग के विधायक राकेश सिंघा के नेतृत्व में जिला खाद्य अधिकारी ऑफिस के बाहर ठियोग की पिछड़ी पंचायत कोटिघाट में गैस आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में पूर्व महापौर संजय चौहान,सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा,माकपा की शिमला लोकल कमेटी के सचिव बलबीर पराशर व सीटू जिला शिमला सचिव बाबू राम शामिल रहे। ये सभी नेता डीएफसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए व तब तक बैठ गए जब तक कि गैस की आपूर्ति करने के लिए कोटिघाट पंचायत को गाड़ी भेजी गई। गैस आपूर्ति करने के बाद ही प्रदर्शन खत्म हुआ। यह प्रदर्शन कोटिघाट पंचायत में गैस आपूर्ति की कमी को लेकर किया गया। इसके तुरन्त बाद जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद सत्तर गैस सिलिंडर की आपूर्ति कोटिघाट पंचायत को तुरन्त कर दी गयी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप चौहान बने होटल यूनियन के अध्यक्ष विक्रम शर्मा को महासचिव की कमान

बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर आन्दोलन के लिए उतरेगी सीटू

निजी स्कूलों मे वर्ष 2022 की फीस निर्धारण के लिए 5 दिसम्बर 2019 के शिक्षा निदेशालय के आदेश लागू किए जाए