सीटू ने मनरेगा व निर्माण मजदूरों के लाभ बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री से उठाई मांग
सीटू ने मनरेगा और निर्माण मज़दूरों के लाभ बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री से उठायी मांग शिमला :हिमाचल प्रदेश राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड द्धारा मनरेगा और निर्माण मज़दूरों के लाभ पिछले सात महीनों से गैरकानूनी तरीके से रोकने और उन्हें तुरन्त बहाल करने के लिए आज मज़दूर संगठन सीटू और मनरेगा व निर्माण मज़दूर फेडरेशन का सयुंक्त प्रतिनिधिमंडल आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से ओकओवर शिमला में मिला। जिसमें सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर कश्मीर सिंह ठाकुर राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा महासचिव प्रेम गौतम निर्माण फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष जोगिंदर कुमार और महासचिव तथा बोर्ड सदस्य भूपेंद्र सिंह और सुरेश राठौर शामिल हुए। भूपेंद्र सिंह द्धारा जारी प्रेस नोट में कहा कि बोर्ड से पंजीकृत निर्माण और मनरेगा और निर्माण मज़दूरों की सहायता राशी बोर्ड के सचिव ने पिछले सात महीने से गैर कानूनी तरीक़े से रोक रखी है जिससे लाखों मज़दूरों को मिलने वाली सहायता और पंजीकरण के लाभ रोक दिए हैं।जिसके बारे बार बार बोर्ड के सचिव से इसे जारी करने बारे मांग करने और 3 अप्रैल को नवगठित बोर्ड की मीटिंग में फैसला हो जाने के बाद भी ये रु...